Get App

Vande Bharat Train: मंगलुरु-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन शनिवार से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि मंगलुरु को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ने वाली नई वंदे भारत सेवा शनिवार से शुरू हो जाएगी।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 4:52 PM
Vande Bharat Train: मंगलुरु-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन शनिवार से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
कोंकण रेलवे को भारतीय रेलवे में मिलाने के प्रस्ताव पर वैष्णव ने कहा कि इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार के अलावा महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल की राज्य सरकारों की सहमति जरूरी है।

Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच शनिवार से एक नई वंदे भारत सेवा शुरू होगी, जो तटीय क्षेत्र को राज्य की राजधानी से जोड़ेगी। शुक्रवार को यहां ट्रेन का निरीक्षण करने से पहले वैष्णव ने कहा- "यह एक बहुत महत्वपूर्ण सेवा है। यह कर्नाटक के दो प्रमुख केंद्रों को आपस में जोड़ेगी।"

उन्होंने बताया कि खड़ी ढलान वाले घाट सेक्शन से जुड़ी चुनौतियां, जिनमें विद्युतीकरण और ट्रेन में किए जाने वाले जरूरी बदलाव शामिल हैं - अब सुलझा ली गई हैं। मंत्री ने उडुपी में एक FM ट्रांसमीटर शुरू करने की भी घोषणा की। कोंकण रेलवे को भारतीय रेलवे में मिलाने के प्रस्ताव पर वैष्णव ने कहा कि इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार के अलावा महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल की राज्य सरकारों की सहमति जरूरी है।

उन्होंने कहा- "मैं चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अनुरोध कर रहा हूं। जब भी वे सहमत होंगे, यह काम हो सकता है। यह पूरी तरह से मुख्यमंत्रियों पर निर्भर करता है।"वैष्णव ने कहा कि रेल पटरियों को दोहरा (डबल) करना महत्वपूर्ण है और इस पर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे और विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि घाट सेक्शन में दूसरी लाइन को कम ढलान (gradient) के साथ डिजाइन किया जा रहा है, ताकि मौजूदा लाइन पर आने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें