Credit Cards

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

Mansoon Alert: IMD ने ये पूर्वानुमान लगाया है कि इस साल मुंबई में समय से पहले मानसून आ सकता है। मई की शुरुआत में साझा किए गए पूर्वानुमान से पता चलता है कि इस बार अनुकूल हवा और दबाव की स्थिति से दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही दस्तक दे देगा

अपडेटेड May 21, 2025 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र एक कई शहरों में मंगलवार (20 मई) को भारी बारिश देखने को मिली। मुंबई के साथ अंधेरी, मलाड, बोरीवली और विले पार्ले में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज रात 11 बजे तक मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्री-मानसून बारिश का अनुमान है।

'स्काईवॉच वेदर इंडिया' के अनुसार, कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी और वसई विरार में आज भारी बारिश होगी, जबकि बोरीवली-भयंदर बेल्ट और ठाणे के ओवले, भयंदरपाड़ा में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मुंबई के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। जलभराव के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बारिश की तीव्रता मुंबई की तुलना में अधिक थी, जबकि मुंबई में केवल हल्की बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (पूर्व) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।


उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगरों में पवई में सबसे अधिक 38 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भांडुप में 29 मिमी बारिश हुई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ गिरने की एक घटना और शॉर्ट सर्किट की एक घटना को छोड़कर, महानगर में कोई अन्य घटना नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि शहर या उपनगरों में किसी भी बड़े जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है। महानगर में यातायात सामान्य है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया कि अंधेरी सबवे में जलभराव हुआ, जिसके कारण यातायात रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज के दिन इन बातों का रखें ख्याल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

यात्रियों ने कहा कि बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया। मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 21 से 24 मई के बीच गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।