उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश पर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्वी यूपी की ओर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहे इस मौसम सिस्टम के कारण भारी बारिश हो रही है। राज्य के 63 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई और कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया।
