Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, निर्दलीयों का दिखा दम...कांग्रेस का ऐसा रहा हाल

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,000 से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 3450 से अधिक वार्डों में सफलता हासिल हुई है, जबकि 2400 से ज्यादा वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 11:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rajasthan Nikay Chunav Result: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती चल रही है

Jaipur Election Results 2026 News: राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव का सोमवार को रिजल्ट आ गया। 10 नगर निगमों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को 1 में सफलता मिली है। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। वहीं, पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे।

वहीं राजस्थान निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,000 से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 3450 से अधिक वार्डों में सफलता हासिल हुई है, जबकि 2400 से ज्यादा वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है। राजस्थान नगर परिषद में BJP ने 47 में से 21 सीटें जीती हैं। INC 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अन्य दलों (OTH) को 8 सीटें मिली हैं।

इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है। उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शुरुआती बढ़त बनाए हुए है।


यहां- देखें लाइव अपडेट्स

राजस्थान निकाय चुनाव के सामने आए नतीजों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। अब तक घोषित 10,210 वार्डों में बीजेपी ने 4,171 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 3,597 वार्ड में सफलता मिली है। बीजेपी ने उदयपुर नगर निगम में 53, भीलवाड़ा नगर निगम में 45 और कोटा नगर निगम में 53 वार्ड सीटें अपने नाम की हैं।

राजस्थान के झालावाड़ में नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद में 25 में से 18 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है। वहीं, पास की झालरापाटन नगर पालिका में बीजेपी ने 20 में से 11 वार्ड पर जीत दर्ज की है और बहुमत हासिल किया। खास बात ये है कि झालावाड़ को बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मजबूत इलाका माना जाता है।

6 बजे का अपडेट:- राजस्थान में 309 नगर निकायों में कोटा निकाय चुनाव में 100 में से 55 वार्डों में भाजपा ने जीत की दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस को 35 सीटें और 4 निर्दलीय भी जीतने में कामयाब हुए हैं।

4 बजकर 50 मिनट का अपडेट:-राजस्थान के झालावाड़ नगर परिषद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी इस नगर परिषद के 25 में से 18 वार्ड में विजयी हुई है। यह इलाका राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। BJP को हालांकि झालरापाटन कस्बे की नगर पालिका में बहुमत मिला है। इस नगरपालिका के 20 में से 11 वार्ड में उसके उम्मीदवार जीते हैं। BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। इस जिले में कुल आठ नगर निकाय हैं।

3 बजकर 45 मिनट का अपडेट:- अलवर नगर निगम चुनाव के नतीजों में BJP को बढ़त मिली है। पार्टी ने 65 में से 28 वार्ड जीते हैं। जबकि कांग्रेस को 23 वार्ड मिले हैं। News18 के मुताबिक, बाकी 14 वार्ड अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते हैं। 65 सदस्यों वाले इस निकाय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इसलिए अन्य उम्मीदवारों द्वारा जीती गई 14 सीटें यह तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं कि बोर्ड कौन बनाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, BJP ने 11 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को भी हराया है।

1 बजकर 45 मिनट का अपडेट:-  राजस्थान में 80 फीसदी से ज्यादा रुझान आ चुके हैं। बीजेपी को साफ बढ़त दिख रही है। जयपुर, कोटा, उदयपुर और भीलवाड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ बीकानेर में सफलता मिली है। अजमेर में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं। लेकिन बहुमत से दूर है। जोधपुर में कांग्रेस बीजेपी टाई हैं।

1 बजकर 45 मिनट का अपडेट:- राजस्थान की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के नतीजे सामने आने लगे हैं। 14 नगर परिषद में BJP को बहुमत मिल गया है। हालांकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस को बढ़त है। अब तक के रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

बारां में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पारंपरिक गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, खानपुर और भवानीमंडी में भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। दूसरी ओर बारां में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलता दिख रहा है।

11 बजकर 45 मिनट का अपडेट:- सोमवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 10,245 वार्डों के घोषित परिणामों में BJP ने 1,937, कांग्रेस ने 1,646 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1,040 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 42, भारत आदिवासी पार्टी ने आठ, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने छह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने छह और आम आदमी पार्टी (AAP) ने पांच वार्डों में जीत हासिल की है।

इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं।

ये भी पढ़ें- 14 सितंबर का मौसम: गुजरात में बहुत भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली, पंजाब और तेलंगाना समेत इन राज्यों में भी होगी झमाझम बारिश

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।