Jaipur Election Results 2026 News: राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव का सोमवार को रिजल्ट आ गया। 10 नगर निगमों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को 1 में सफलता मिली है। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। वहीं, पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे।
