Rajasthan News: राजस्थान में दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर हैवानियत की एक खौफनाक खबर सामने आई है। करीब चार साल तक गैंगरेप के कारण बड़ी बहन ने अपनी जान दे दी। इसके बाद आरोपी छोटी बहन को शिकार बनाने लगे। शिकायत के बावजूद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छोटी बहन ने भी अपनी जान दे दी। यह मामला जोधपुर के खेरापा इलाके का है। दोनों बहनों की दो महीने के अंदर जान देने की खबर ने दिल दहला दिया है। लंबे समय तक चले यौन उत्पीड़न और पुलिस की निष्क्रियता के आरोपों से पूरा शहर हिल गया है।
