Get App

Illegal Mining Rajasthan: राजस्थान पुलिस की बड़ी सफलता, नागौर से 10,000 किलोग्राम विस्फोटक किया जब्त, एक गिरफ्तार

Illegal Mining Rajasthan: अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्थान पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले नागौर जिले के एक सुनसान फार्महाउस से लगभग 10,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 9:20 AM
Illegal Mining Rajasthan: राजस्थान पुलिस की बड़ी सफलता, नागौर से 10,000 किलोग्राम विस्फोटक किया जब्त, एक गिरफ्तार
राजस्थान के नागौर से 10,000 किलोग्राम विस्फोटक जब्त

Illegal Mining Rajasthan: अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजस्थान पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले नागौर जिले के एक सुनसान फार्महाउस से लगभग 10,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। इसकी जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संचालित एक बड़े पैमाने पर तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

बता दें कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सुलेमान खान रूप में हुई है, जिसे जिला विशेष दल और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद हिरासत में लिया गया।

नागौर SP ने दी जानकारी

नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार देर रात हरसौर गांव में छापा मारा, जहां एक फार्महाउस से 187 बोरियों में पैक किया हुआ 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें