राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 24 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

राजस्थान में पिछले 24 घंटे मौसम सूखा रहा, लेकिन प्रतापगढ़ में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिससे बीकानेर संभाग में हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

24 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे से मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 11.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बाड़मेर में राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

तेज हवा भी चलेंगी

विभाग ने कहा कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।