Ram Mandir: राम मंदिर की सुरक्षा में बनने जा रहा ऐसा अभेद्य घेरा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर!

Ram Mandir: समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने आज अयोध्या जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि राम मंदिर के चारों तरफ लगभग 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
दीवार में एडवांस सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता चल जाएगा

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बन रहा राम मंदिर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी बीच मंदिर की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक हाईटेक बाउंड्री वॉल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह दीवार राम मंदिर के चारों ओर एक अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार करेगी।

4 किलोमीटर लंबी होगी 'अभेद दीवार'

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने आज अयोध्या जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि राम मंदिर के चारों तरफ लगभग 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। यह दीवार सुरक्षा की दृष्टि से इतनी मजबूत और अत्याधुनिक होगी कि अगर कोई भी व्यक्ति इसके पास आता है, तो टावर पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को तुरंत इसकी सूचना मिल जाएगी। इसका मतलब है कि इस दीवार में एडवांस सेंसर भी लगाए जाएंगे, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ लेंगे।


दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा काम

निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस हाईटेक बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य अगले 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा। इसमें अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, सेंसर लगाए जाएंगे और वॉच टावर भी बनाया जाएगा ताकि किसी भी अनाधिकृत प्रवेश की तत्काल जानकारी मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि मंदिर निर्माण का काम अब अंतिम चरण में है और दिसंबर 2025 तक संपूर्ण परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, भव्य और शांतिपूर्ण अनुभव देने वाला बने। इसी लिहाज से सुरक्षा, ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण और कलात्मक प्रकाश व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है'।

यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: शिव को प्रिय हैं ये चीजें, अर्पित करने वाले भक्त की हर इच्छा होती है पूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।