'मैंने अपना बदला लिया, कफन अपने साथ लेकर चलता हूं' पति ने दिनदहाड़ी की पत्नी के 'प्रेमी' की हत्या, फिर बनाया Instagram वीडियो

Ramraj Murder: पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या की जड़ लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुए एक रिश्ते में है। सुरेंद्र का प्रदीप की पत्नी पूनम से कथित तौर पर अफेयर था। लगभग 18 महीने पहले, पूनम ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर सुरेंद्र के साथ भाग गई। बाद में दोनों ने अदालत में शादी कर ली और तब से साथ रह रहे थे

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:52 PM
Story continues below Advertisement
Ramraj Murder: पति ने दिनदहाड़ी की पत्नी के कथित प्रेमी की हत्या, फिर बनाया वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े एक व्यस्त बाजार के बीचोंबीच एक आदमी ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। यह भयावह घटना दोपहर 1:35 से 1:45 बजे के बीच बहसूमा पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। रामराज के मोहल्ले जगजीवनपुरी के रहने वाले सुरेंद्र, जिन्हें सुनील या गाबा के नाम से भी जाना जाता है, बाजार से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी सनातन धर्म मंदिर के पास उन पर हमला हुआ। CCTV फुटेज के अनुसार, प्रदीप धीमान नाम के नकाबपोश हमलावर ने पहले सुरेंद्र की कमर पर गोली मारी। गोली लगने से सुरेंद्र ने नियंत्रण खो दिया और अपनी बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़े।

भागने के बजाय, आरोपी ने कथित तौर पर चिल्लाकर पूछा, "क्या यहां कोई बहादुर आदमी है, जो उसे बचा सकता है?" कुछ ही देर बाद, वह घायल व्यक्ति के पास पहुंचा, उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखी और दोबारा गोली चला दी। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।

इंस्टाग्राम वीडियो: “मैंने अपना बदला ले लिया है”


हत्या के तुरंत बाद, प्रदीप धीमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘मौत का खौफ 302’ से एक चार मिनट का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह बाइक चलाते हुए और हथियार दिखाते हुए आक्रामक लहजे में बोलते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना बदला ले लिया है। डेढ़ साल बाद आज मैंने सुरेंद्र को ढूंढकर मार डाला। मेरी पत्नी जो भाग गई थी, मैं उसे भी मार डालूंगा। मुझे किसी से डर नहीं लगता। इस वीडियो को SSP मेरठ और सभी पुलिस थानों को भेजें। मैं अपने साथ ढाई मीटर का कफन लेकर चलता हूं।”

इसी वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि वो उन महिलाओं को निशाना बनाएगा, जो अपने पतियों को छोड़ देती हैं और पुलिस पर उसे हथियार उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

प्रेम प्रसंग और एक साल पुरानी दुश्मनी

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या की जड़ लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुए एक रिश्ते में है। सुरेंद्र का प्रदीप की पत्नी पूनम से कथित तौर पर अफेयर था। लगभग 18 महीने पहले, पूनम ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर सुरेंद्र के साथ भाग गई। बाद में दोनों ने अदालत में शादी कर ली और तब से साथ रह रहे थे।

परिवार के सदस्यों का आरोप है कि प्रदीप ने लगभग आठ महीने पहले सुरेंद्र के घर पर गोलियां चलाई थीं, लेकिन उस समय पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी। उनका मानना ​​है कि पिछली घटना को रोकने में विफलता ही आखिरकार इस घातक गोलीबारी का कारण बनी।

पुलिस की कार्रवाई और तलाशी अभियान

मामले को गंभीरता से लेते हुए, एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन स्पेशल टीम बनाई गई हैं। पुलिस CCTV फुटेज और वायरल सोशल मीडिया वीडियो को मुख्य सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

SP ग्रामीण ने बताया, “मृतक के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान प्रदीप धीमान के रूप में हुई है। वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे आरोपों की विभागीय जांच भी की जाएगी।”

पुलिस ने कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Haryana: 10 साल की मासूम के साथ मौसेरे भाई ने की हैवानियत, बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।