Ranchi Plane Crash: झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार (23 फरवरी) को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई। यह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था, जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा था। एयरक्राफ्ट ने 19.11 IST पर रांची से उड़ान भरी थी। इस पूरे मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और AAIB की टीम जांच कर रही है।
