Get App

रांची बन रहा लग्जरी प्रॉपर्टी का नया ठिकाना, ₹6 से 8 करोड़ के डुप्लेक्स की डिमांड बढ़ी

कांके का इलाका मिनी टाउन का रूप ले रहा है। इस इलाके में बन रहे प्रोजेक्ट्स में स्विमिंग पूल, एटीएम, ग्रॉसरी स्टोर, टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही सिक्योरिटी की काफी अच्छी व्यवस्था है। जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को सोसायटी से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 5:08 PM
रांची बन रहा लग्जरी प्रॉपर्टी का नया ठिकाना, ₹6 से 8 करोड़ के डुप्लेक्स की डिमांड बढ़ी
ग्राहक रेजिडेंशियल सोसायटी में स्पा, थिएटर, स्विमिंग पूल और हाई सिक्योरिटी जैसी चीजों की मांग कर रहे हैं।

रांची लग्जरी प्रॉपर्टी का नया ठिकाना बनने जा रहा है। सिटी में 6 से 8 करोड़ के डुप्लेक्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। महंगी लग्जरी प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग को देख कई नए प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। माना जा रहा है कि शहर के बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से राज्य के बाहर रहने वाले लोग अब अपने घर लौटने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

6 से 8 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए इनक्वायरी

रियल स्टेट कंपनी होमली के संस्थापक दीपक ने कहा, " हमारे पास 5 से 6 करोड़ कीमत वाले डुप्लेक्स की काफी इनक्वायरी आ रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि अब रांची का माहौल बदल रहा है। ग्राहक स्पा, थिएटर, स्विमिंग पूल और हाई सिक्योरिटी जैसी चीजों की मांग कर रहे हैं।"

इस एरिया में अधिक डिमांड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें