Ranchi Puja Special Trains: झारखंड की राजधानी रांची से विभिन्न शहरों के लिए एक दर्जन से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बेंगलुरु, पटना और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख रूटों के लिए नवंबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, रांची-शालीमार एक्सप्रेस और रांची-जयपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
