रांची आ रहे हैं घूमने तो होटल छोड़िए और Airbnb कीजिए ट्राई! धोनी के फार्महाउस के पास भी ऑप्शन

Airbn में आपके प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा अगर 1 बीएचके 2 बीएचके लेना चाहते हैं तो उसके भी विकल्प है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास भी आपको इस तरह के Airbn देखने को मिल जाएंगे।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब देखा जा रहा है कि लोग सुविधा ज्यादा खोज रहे हैं। पैसे देने के लिए तैयार है वह दो पैसा आपको ज्यादा दे देंगे लेकिन उनको सुविधा ज्यादा चाहिए। ये एयरबन का कलचर पिछले 2 सालों में अधिक देखा जा रहा है।

आज कल युवा होटल की जगह Airbn रुकने के लिए अधिक प्रेफर कर रहे हैं। क्योंकि यह बहुत ही हवादार होता है, साथ ही इसमें कई सारी फैसिलिटीज होती है। वहीं एकदम घर जैसा माहौल मिलता है। ऐसे में अगर आप रांची में भी ऐसा ही लुफ्त उठाना चाहते हैं तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर लालपुर में ऐसे आपको कई विकल्प देखने को मिलेंगे।

खास बात ये है कि यहां पर इसका रेट बहुत ही किफायती है सिर्फ पर डे के हिसाब से 5000 से शुरू हो जाता है। रांची में खास तौर पर आपको आना पड़ेगा, इसके लिए कटहल बोर्ड धोनी के फार्म हाउस के पास यहां पर "लारांग विला" काफी हिट है। इसमें वाई-फाई, किचन, स्विमिंग पूल, सिक्योरिटी प्राइवेसी यह सारी चीज मिलेगी।

मिलेगी कई सारी सुविधा


इस Airbn में आपके प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा अगर 1 बीएचके 2 बीएचके लेना चाहते हैं, तो उसके भी विकल्प है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास भी आपको इस तरह के Airbn देखने को मिल जाएंगे। आप आ सकते "होमली वाइब" यहां पर आकर तो आपको लगेगा कि आप घर पर आगे है, पूरा का पूरा किचन स्टॉक से भरा हुआ है।

होमली वाइब के संचालक कृष्णकांत बताते हैं, मतलब आप घर की तरह किचन में जाकर आलू के पराठे बना सकते है या अपना मनपसंद कोई खाना। आपको अपने साथ कुछ भी लाने की जरूरत नहीं, कोलगेट तक नहीं। उसका इंतजाम भी वॉशरूम में रहता है। यानी कि बस आप ये समझे की एक घर से निकलकर आप यहां दूसरे घर में आ रहे हैं।

यंग कपल की हैं पहली पसंद

कृष्णकांत बताते हैं रांची में खासतौर पर युवा कपल को airbn काफी पसंद आते हैं। हमारे पास जितने भी लोग आते हैं इनमें 90% की युवा कपल ही होते हैं या फिर चार-पांच युवा जो घूमने आए हैं वैसे लोग होते हैं। पर डे 5000 तक चार्ज लगते हैं। अगर आप 2 बीएचके 3 बीएचके लेते हैं तो फिर इसका रेट बढ़ सकता है।

सुविधा पर अधिक जोर

कृष्णकांत बताते हैं आपको बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जस्ट बाहर लाइन से 4-5 Airbn देखने को मिलेगा। सर्कुलर रोड में भी आराम से और यहां पर आपको पहले से बुकिंग करनी पड़ेगी। क्योंकि अब देखा जा रहा है कि लोग सुविधा ज्यादा खोज रहे हैं। पैसे देने के लिए तैयार है वह दो पैसा आपको ज्यादा दे देंगे लेकिन उनको सुविधा ज्यादा चाहिए। ये एयरबन का कलचर पिछले 2 सालों में अधिक देखा जा रहा है।

रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।