Ravi Kishan Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारी बारिश और जलभराव को लेकर स्थानीय सांसद एवं बॉलीवुड एक्टर रवि किशन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रवि किशन शनिवार (26 सितंबर) को बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर भड़क गए। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में त्रिपाठी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए किशन से पूछते रहे हैं कि वह कहां हैं।
