Get App

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने इंडिया पर ट्रंप के ज्यादा टैरिफ लगाने की तीन वजहें बताईं

रघुराम राजन ने कहा कि टैरिफ से ट्रंप की मोहब्बत का मामला काफी जटिल है। ट्रंप का पक्के तौर पर यह मानना है कि ट्रेड डेफिसिट इस बात का सबूत है कि कई देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं। ये देश अमेरिका में अपने सस्ते गुड्स भेजते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 10:31 PM
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने इंडिया पर ट्रंप के ज्यादा टैरिफ लगाने की तीन वजहें बताईं
ट्रंप ने इंडियन गुड्स पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो 27 अगस्त से लागू हो गया है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंडियन गु्डस पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की कई वजहें बताई हैं। उन्होंने कहा कि यह पक्के तौर पर पावर का इस्तेमाल है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राजन ने कहा कि टैरिफ से ट्रंप की मोहब्बत का मामला काफी जटिल है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का पक्के तौर पर यह मानना है कि ट्रेड डेफिसिट इस बात का सबूत है कि कई देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं। ये देश अमेरिका में अपने सस्ते गुड्स भेजते हैं।

ट्रंप हमेशा से टैरिफ को एक हथियार के रूप में देखते आ रहे हैं

राजन ने कहा कि ट्रंप 1980 के दशक से ही ऐसा मानते आ रहे हैं। उन्होंने इस बात का भी संकेत किया कि तब रिपब्लिकन किस तरह से जापान की आलोचना किया करते थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप हमेशा से इस सोच में विश्वास करते हैं कि टैरिफ एक जैसे मौके उपलब्ध कराने का एक रास्ता है। उन्होंने कहा कि इंडिया पर ट्रंप के टैरिफ लगाने की एक वजह उनकी यह सोच है कि यह ऐसी ड्यूटी है, जिसका पेमेंट अमेरिकी कंज्यूमर्स की जगह बाहरी लोग करते हैं।

ट्रंप को लगता है कि टैरिफ लगाकर रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें