RBI MPC Meet 2025 : आरबीआई MPC ने आज अपने फैसलों का ऐलान कर दिया है। RBI ने ब्याज दरों में 0.25% कटौती की है। रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया गया है। MPC सदस्यों की सर्वसम्मति से कटौती का ये फैसला लिया है। SDF रेट भी 5.25% से घटाकर 5% किया गया है। MSF रेट 5.75% से घटाकर 5.50% किया गया है। MPC का रुख 'NEUTRAL' पर बरकरार है।
