RBI policy: FY26 की पहली RBI पॉलिसी आ गई है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए RBI ने कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता से ट्रेड चिंताएं उभरी हैं। FY26 की शुरुआत चुनौतियों के साथ हुई है। क्रूड कीमतों में गिरावट दिखी है। भारतीय इकोनॉमी में ग्रोथ बरकरार है। ग्लोबल अनिश्चितता पर नजर बनी हुई है। RBI ने ब्याज दरों में 0.25% कटौती की है। RBI ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। वहीं, MSF रेट 6.50% से घटाकर 6.25% किया गया है।
