Credit Cards

RIL AGM 2025: मुंबई में 2000 बेड वाला मेडिकल सिटी बना रही है रिलायंस फाउंडेशन - नीता अंबानी

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जनरल मीटिंग (AGM) में नीता अंबानी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि, रिलायंस फाउंडेशन मुंबई के बीचों-बीच 2,000 बेड वाला एक मॉर्डन मेडिकल सिटी बना रही है। इसे देश की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है।

RIL AGM 2025:  रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने फाउंडेशन के 15 साल पूरे होने पर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत आत्मनिर्भर गांव से होती है।’ नीता अंबानी ने बताया कि इस साल फाउंडेशन की ग्रामीण विकास पहलों से करीब 15 लाख लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। यह काम 55 हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंचा है।

मुंबई में बन रहा है मेडिकल सिटी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की जनरल मीटिंग (AGM) में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि, रिलायंस फाउंडेशन मुंबई के बीचों-बीच 2,000 बेड वाला एक मॉर्डन मेडिकल सिटी बना रही है। इसे देश की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। नीता अंबानी ने कहा, “यह सिर्फ एक अस्पताल नहीं होगा, बल्कि भारत में हेल्थकेयर इनोवेशन का एक नया केंद्र बनेगा। यहां AI से डायग्नोसिस, एडवांस मेडिकल टेकनोलॉजी और भारत व दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर मिलकर ऐसा इलाज करेंगे, जो दुनिया के सबसे ऊंचे मानकों को पूरा करेगा।” इस मेडिकल सिटी में एक मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवर तैयार किए जा सकें। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह परियोजना देश के लिए गर्व का विषय बनेगी और पूरी दुनिया इसकी ओर देखेगी।”

शुरू हुआ नया विंग 'जीवन'

यह घोषणा उस समय हुई है जब मुंबई का सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल अपनी सेवाओं के 10 साल पूरे कर रहा है। भारत के प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी अस्पतालों में शामिल इस अस्पताल ने अब तक 33 लाख से ज़्यादा मरीजों का इलाज किया है। अस्पताल अब अपने काम का विस्तार करते हुए “जीवन” नाम का नया विंग शुरू कर रहा है। यह विंग खास तौर पर कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के लिए होगा, जिसमें बच्चों के कैंसर इलाज (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नीता अंबानी ने फाउंडेशन के जीवन के प्रति सम्मान के सिद्धांत पर ज़ोर देते हुए कहा, “यह नया विंग हमारे नन्हे-मुन्नों को विश्वस्तरीय इलाज और माँ जैसे स्नेह के साथ स्वस्थ करने के लिए बनाया गया है।”रिलायंस फाउंडेशन की यह पहल हर भारतीय तक बेहतर और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की बड़ी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सिटी परियोजना भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई, सटीक इलाज और दुनिया की बेहतरीन प्रथाओं को जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।