Get App

'कृपया आशु और सौरव को याद रखें': अभिजीत दिपके हुए भावुक, कहा- CJP नेताओं ने हिंसा के बजाय करुणा का रास्ता चुना

किसी भी आंदोलन को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की भूमिका अक्सर चर्चा में नहीं आती। लेकिन जब कोई खुद सामने आकर अपने साथियों के योगदान को स्वीकार करता है, तो बात दिल को छू जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 3:04 PM
'कृपया आशु और सौरव को याद रखें': अभिजीत दिपके हुए भावुक, कहा- CJP नेताओं ने हिंसा के बजाय करुणा का रास्ता चुना
'कृपया आशु और सौरव को याद रखें': अभिजीत दिपके हुए भावुक

किसी भी आंदोलन को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की भूमिका अक्सर चर्चा में नहीं आती। लेकिन जब कोई खुद सामने आकर अपने साथियों के योगदान को स्वीकार करता है, तो बात दिल को छू जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए। उन्होंने पार्टी के नेताओं आशुतोष और सौरव की तारीफ करते हुए कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने का असली काम इन दोनों ने किया है।

अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ आशुतोष और सौरव के निर्देशों का पालन किया, लेकिन आंदोलन को आगे ले जाने में दोनों की अहम भूमिका रही। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने जिस हिम्मत और मजबूत इरादे के साथ नेतृत्व किया, उससे उन्हें खुद भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

इस दौरान दिपके ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं को निशाना बनाने वालों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सौरव को अक्सर उनके नरम स्वभाव के लिए ट्रोल किया जाता है। यहां तक कि कॉफी पीने जैसी सामान्य बात को लेकर भी उनका मजाक उड़ाया जाता है। दिपके ने इस तरह की ट्रोलिंग के बीच अपने साथियों का बचाव करते हुए उनके योगदान को अहम बताया।

दिपके ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा, "शुरुआत में जंतर-मंतर पर शुरू हुए धरने के दौरान, सौरव को बहुत 'नरम' होने या 'कोल्ड कॉफी' पीने के लिए ट्रोल किया गया था। लेकिन अब उन्हें देखिए, तिरंगा लहराने की वजह से वे मुस्कुराते हुए जेल में हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें