भारत की 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूरा देश उत्साहित है। वहीं इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह काफी खास होने वाला है। तमाम दस्ते इस बार कर्तव्य पथ पर अपने शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में तीनों सेनाओं की झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मारक क्षमता की झलक दिखाई देगी। परेड में भारत की कई अहम डिफेंस सिस्टम का स्टैटिक डिस्प्ले किया जाएगा। इनमें ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल सिस्टम, MRSAM, ATAGS, धनुष आर्टिलरी गन, शक्तिबान और कुछ ड्रोन शामिल होंगे। इस परेड का नेतृत्व दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार करेंगे।
