Get App

Chandrababu Naidu: ₹500 के नोट होंगे बंद? चंद्रबाबू नायडू ने उठाई मांग, बोले- सिर्फ ₹100 और ₹200 के नोट ही चलें; डिजिटल करेंसी से खत्म होगा भ्रष्टाचार!

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और NDA सरकार में सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने मांग की है कि 500 रुपये के नोट बंद किए जाएं। उनका सुझाव है कि ₹100 और ₹200 के नोट ही चलने चाहिए, इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 9:11 AM
Chandrababu Naidu: ₹500 के नोट होंगे बंद? चंद्रबाबू नायडू ने उठाई मांग, बोले- सिर्फ ₹100 और ₹200 के नोट ही चलें; डिजिटल करेंसी से खत्म होगा भ्रष्टाचार!
Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि देश में केवल ₹100 और ₹200 के नोट ही चलने चाहिए

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर देश में बड़े करेंसी नोटों को बंद करने की मांग उठाई है। उन्होंने ₹500, ₹1000 और ₹2000 के नोटों को हमेशा के लिए चलन से बाहर करने की वकालत करते हुए कहा कि देश में केवल ₹100 और 200 रुपये के नोट ही चलने चाहिए। नायडू का मानना है कि बड़े नोटों का इस्तेमाल सीमित करने से भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल करेंसी और तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। नायडू ने यह मांग नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के एक दिन बाद दोहराई। उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह प्रस्ताव रख चुके हैं। वह आगे भी इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

सीएम का सुझाव है कि ₹100 और ₹200 के नोट ही चलने चाहिए, इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद ₹500 और ₹1,000 के नोट को 10 साल पहले बंद किया था। इसकी जगह ₹500 का नया नोट आया और ₹2000 का नोट शुरू हुआ। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब ₹2000 का नया नोट छापना और जारी करना बंद कर दिया है। 98% पुराने नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। हालांकि यह नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध है। नायडू बड़े नोटों को बंद करने की मांग लगातार उठाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के सामने भी रख चुके हैं प्रस्ताव

सोमवार को अमरावती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए बड़े मूल्य के नोटों को बंद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट में भी उन्होंने सुझाव दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें