Get App

Su-57 या F-35...इंडियन एयर फोर्स के कौन बनेगा गेमचेंजर? 5th जेनरेशन जेट के लिए इधर कदम बढ़ा रहा भारत

भारत का स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम अब तेजी पकड़ रहा है, लेकिन इसका प्रोडक्शन शुरू होने में करीब 7 से 8 साल लग सकते हैं। ऐसे में वायु सेना की घटती स्क्वाड्रन संख्या को संभालने के लिए डसॉल्ट राफेल और HAL तेजस Mk1A जैसे विमानों को शामिल किया जा रहा है

Rajat Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 6:52 PM
Su-57 या F-35...इंडियन एयर फोर्स के कौन बनेगा गेमचेंजर? 5th जेनरेशन जेट के लिए इधर कदम बढ़ा रहा भारत
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत का झुकाव रूस की Su-57 की तरफ ज्‍यादा है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना के हाथों पिटने के बाद पाकिस्‍तान ने चीन से पांचवीं पीढ़ी का विमान खरीदने की योजना बनाई है। आने वाले 4 से 5 साल में पाकिस्‍तान को 5th जेनरेशन फाइटर जेट की खेप मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। ऐसे में भारतीय वायु सेना भी 5th जेनरेशन फाइटर जेट को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए तेजी से कदम  बढ़ा रहा है। भारत के लिए, 5th जेनरेशन फाइटर जेट अब सिर्फ योजना नहीं, बल्कि ऑपरेशनल जरूरत बनती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल चर्चा के केंद्र में रूस का सुखोई Su-57 फाइटर जेट है।

Su-57 की तरफ बढ़ रहा है भारत

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत का झुकाव रूस की Su-57 की तरफ ज्‍यादा है। इस पर विचार करने की मुख्य वजह इसकी लागत और भारत का सुखोई Su-30MKI बेड़े को लंबे समय से चलाने का अनुभव है। भारतीय वायु सेना पहले से ही रूसी तकनीक के साथ काम करती रही है, इसलिए अधिकारियों का मानना है कि अगर भारत रूसी प्लेटफॉर्म चुनता है, तो नई तकनीक को अपनाने और उसे मौजूदा सिस्टम में शामिल करने की प्रक्रियाआसान हो सकती है। सरल शब्दों में कहें तो, IAF अपनी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मॉर्डन स्टील्थ फाइटर जेट शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने न्यूज 18 को बताया, “हमारे पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं हैं और हमने अपने मापदंड तय कर रखे हैं। जो देश या प्लेटफॉर्म हमें ज्यादा रणनीतिक फायदा देगा, हम उसी के पक्ष में फैसला करेंगे।” उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस तेजी की वजह क्षेत्र में बदलती स्थिति है। खबरें हैं कि चीन ने 6th जेनरेशन फाइटर जेट की टेस्टिंग शुरू कर दी है और पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट देने की तैयारी कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें