Modi-Putin Call: अलास्का में ट्रंप से मीटिंग के बाद पुतिन ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, दी ये बड़ी जानकारी

Modi-Putin Call : पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की है। बता दें कि अभी दस दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच फोन पर बीतचीत हुई थी। दोनों नेताओं के बीच बीते दस दिनों में ये दूसरी बातचीत है

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 6:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई है।

Modi-Putin Call : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। पुतिन ने पीएम मोदी से अलास्का में ट्रंप से हुआ हालिया मीटिंग के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की है। बता दें कि अभी दस दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच फोन पर बीतचीत हुई थी। दोनों नेताओं के बीच बीते दस दिनों में ये दूसरी बातचीत है।


पीएम मोदी ने दी ये जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, "मैं अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे फ़ोन कर अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई अपनी हालिया मुलाकात की जानकारी साझा की। भारत हमेशा से यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है और इस दिशा में किए जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे बीच लगातार संवाद और सहयोग की उम्मीद करता हूं।"

बता दें कि पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। भारत और अमेरिका में फिलहाल टैरिफ को लेकर टकराव चल रहा है। ट्रंप ने दोहरा रवैया अपनाते हुए, भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर ये टैरिफ लगाया है, जबकि अमेरिका खुद रूस से ट्रेड कर रहा है। हांलकि बीते हफ्ते यानी 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में यूक्रेन की जंग को लेकर लंबी बातचीत हुई। हालंकि इस मीटिंग में सीजफायर को लेकर कोई ठोस हल नहीं मिकल पाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।