उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपना घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड स्थित मां शाकंभरी देवी न्यू सहारनपुर आवासीय योजना के दूसरे चरण में करीब 200 आवासीय प्लॉटों की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) दूसरे फेज की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। योजना की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्लॉटों की संख्या, उनका क्षेत्रफल, कीमत और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
