Salim Khan health update: वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सलमान के पिता सलीम खान! लीलावती अस्पताल का आया बयान

Salim Khan health update: दिग्गज अभिनेता सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जल्दी ही उनकी सर्जरी की जाएगी

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
Salim Khan Admitted: अभिनेता सलमान खान अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंच गए हैं

Salim Khan health update: 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी प्रतिष्ठित हिंदी फिल्में लिखने वाले दिग्गज पटकथा लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है। लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बीच, खबर है कि सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। News24 की एक रिपोर्ट की मानें तो सलीम खान का ब्लड प्रेशर हाल ही में बढ़ गया था, जिससे उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में इंटरनल ब्लीडिंग हुई।

डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड वेसल फटने से इंटरनल ब्लीडिंग हुई। इस बीच लीलावती अस्पताल ने एक बयान जारी कर सर्जनी होने की खबरों को खारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलीम खान की बुधवार को सर्जरी होगी।

फिलहाल मामले में डिटेल्स जानकारी का इंतजार है। इस बीच, सलमान खान और सलीम खान के फैन्स ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की है। लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। 90 साल के सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे असरदार स्क्रीनराइटर में से एक माना जाता है।


सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "90 वर्षीय पटकथा लेखक को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया।" पटकथा लेखक के स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। सलीम खान के बेटे सुपरस्टार सलमान खान, बेटी अलवीरा और दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा को अस्पताल में जाते हुए देखा गया।

सलीम खान पिछले साल 24 नवंबर को 90 वर्ष के हुए थे। इंदौर के एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाले खान स्टार बनने का सपना लेकर करीब 20 साल की उम्र में मुंबई आए थे। वह काफी आकर्षक थे। उन्हें भरोसा था कि वह एक अभिनेता के तौर पर फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। करीब एक दशक तक संघर्ष करने और फिल्मों में छोटी भूमिकाओं तक सीमित रहने के बाद उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया।

उन्होंने अबरार अल्वी के सहायक के रूप में कार्य किया। इसके बाद जल्द ही उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। फिर अख्तर और खान ने मिलकर करीब दो दर्जन फिल्मों पर काम किया, जिनमें से अधिकतर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। सलीम खान और अख्तर की जोड़ी ने 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' के अलावा 'त्रिशूल', 'जंजीर', 'सीता और गीता', 'हाथी मेरे साथी', 'यादों की बारात' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों की पटकथा भी लिखी थी।

ये भी पढे़ं- Rohit shetty firing case: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा फैसला, 23 फरवरी तक रिमांड पर रहेंगे 5 आरोपी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।