Get App

'मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए...'; NEET पेपर लीक को लेकर CJP के प्रोटेस्ट पर बोले सलमान खान

Salman Khan News: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा है कि पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का पूरा श्रेय केवल छात्रों को मिलना चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 7:38 AM
'मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए...'; NEET पेपर लीक को लेकर CJP के प्रोटेस्ट पर बोले सलमान खान
Salman Khan News: सलमान ने कहा कि युवाओं ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई है

Salman Khan Neet News: नीट पेपर लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार (22 जुलाई) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को नुकसान पहुंचा, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। सलमान खान ने छात्रों के रुख की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए मेहनत, ईमानदारी और पढ़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें खुशी है कि देश के छात्र बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एकजुट हुए हैं। उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। लेकिन इसके हिंसक रूप लेने की खबरें बेहद दुखद हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सोच-समझकर लिखी गई पोस्ट में कहा, "यह आंदोलन इतना शांतिपूर्ण था, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह जानकर और देखकर खुशी होती है कि देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं। उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।"

युवाओं को दी सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें