Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साठा की संपत्ति बुधवार (21 जनवरी) को कुर्क की गई। यह कार्रवाई साठा की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क करने का एक अदालत द्वारा एक वारंट जारी करने के बाद की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नखासा पुलिस थानाक्षेत्र के दीपा सराय स्थित साठा के मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई।
