Get App

पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की मीटिंग शुरू, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार पाक पहुंचे भारतीय अधिकारी

SCO Meeting In Pakistan: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्ष परिषद के अगले साल होने वाले शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए सोमवार (29 सितंबर) को इस्लामाबाद में नेशनल कोऑर्डिनेटर्स काउंसिल की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। इसमें भारत भी भाग ले रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 9:12 AM
पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की मीटिंग शुरू, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार पाक पहुंचे भारतीय अधिकारी
SCO Meeting In Pakistan: पाकिस्तान में होने वाले SCO समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिए जाने की संभावना है।

SCO Meeting In Pakistan: इस्लामाबाद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की नेशनल कोऑर्डिनेटर्स काउंसिल की बैठक में भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी कर रहे हैं। 28 सितंबर को शुरू हुई यह तीन दिन की बैठक पाकिस्तान की 2026-27 की अध्यक्षता में हो रही है। यह 30 सितंबर तक चलेगी। SCO के राष्ट्राध्यक्ष परिषद के अगले साल होने वाले शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए यह बैठक इस्लामाबाद में हो रही है। तीन दिवसीय बैठक में भारत भी भाग ले रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में शामिल होने के लिए अपना एक सीनियर अधिकारी पाकिस्तान भेजा है।

आलोक डिमरी कर रहे हैं अगुवाई

एससीओ के सदस्य देशों में रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन शामिल हैं। एससीओ के अहम सदस्य भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी कर रहे हैं। पाकिस्तान के नेशनल कोऑर्डिनेटर मोहम्मद फैसल बैठक में चर्चा सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसका मकसद अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले एससीओ राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के लिए सहयोग, तालमेल और तैयारियों को सुदृढ़ करना है।

भारत-पाक झड़प के बाद पहला दौरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें