Get App

Faridabad Scrap Dealer: कबाड़ व्यापारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ₹15 लाख के गहने मालिक को लौटाई

Faridabad Scrap Dealer: हरियाणा के फरीदाबाद से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां पर कबाड़ व्यापारी हाजी अख्तर खान अपनी दुकान में कबाड़ छांट रहे थे, तभी उनकी नजर कचरे के ढेर में एक पुराने बक्से पर पड़ी। जांच करने पर खान को उसमें 100 ग्राम सोने के गहने मिले, जिनकी कीमत 15 लाख से अधिक थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 2:41 PM
Faridabad Scrap Dealer: कबाड़ व्यापारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ₹15 लाख के गहने मालिक को लौटाई
कबाड़ व्यापारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ₹15 लाख के गहने मालिक को लौटाई

Faridabad Scrap Dealer: हरियाणा के फरीदाबाद से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां पर कबाड़ व्यापारी हाजी अख्तर खान अपनी दुकान में कबाड़ छांट रहे थे, तभी उनकी नजर कचरे के ढेर में एक पुराने बक्से पर पड़ी। जांच करने पर खान को उसमें 100 ग्राम सोने के गहने मिले, जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक थी। यह उनके लिए लॉटरी के टिकट जैसा था, जिसे उन्होंने कभी खरीदा नहीं था, फिर भी जीत गए थे।

कहानी जनवरी 2024 की है, जब फरीदाबाद निवासी अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ पवित्र कुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। परिवार के जाने के दौरान घर में चोरी होने के डर से शर्मा ने पारिवारिक गहनों की सुरक्षा का एक अनोखा तरीका सोचा - उन्हें एक पुराने बक्से में पैक करके कबाड़ से भरे बोरे में छिपा दिया।

परिवार सुरक्षित लौट आया और जीवन चलता रहा

लगभग दस महीने बाद, दिवाली से पहले घर की सफाई करते समय, शर्मा परिवार ने सोने के गहनों सहित कबाड़ से भरा एक बोरा बेच दिया। कुछ दिनों बाद, जब दिवाली पूजा के लिए नकदी और गहने निकालने का समय आया, तो परिवार को अपनी गलती का एहसास हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें