प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ संतों का विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे संगीन आरोपों ने आध्यात्मिक जगत में हलचल मचा दी है। माघ मेले में पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक नई और गंभीर मुसीबत में फंस गए हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन पर नाबालिगों के यौन शोषण (पॉक्सो) जैसे बेहद घिनौने आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया है।
