News18 Rising Bharat Summit 2026: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर आने वाले दिनों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं। फडणवीस ने शरद पवार को एक बड़ा नेता बताया। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि वह क्या करना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी खुद शरद पवार को भी यह नहीं पता होता कि उन्हें आगे क्या करना है। उन्होंने यह टिप्पणी बुधवार (28 अक्टूबर) को आयोजित 'न्यूज18 राइजिंग भारत समिट: वेस्ट एडिशन' (News18 Rising Bharat Summit: West Edition) में की।
