Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमाको कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर, रविवार को है। इस दिन से सर्दियों के मौसम की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है, इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन के साथ कई धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने इसी रात गोपियों के साथ रासलीला रचाई थी। इसलिए अश्विन पूर्णिमा का एक नाम रास पूर्णिमा भी है।
