कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा चुने जाने को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि खेल को राजनीति और भू-राजनीतिक तनाव से दूर रखा जाना चाहिए। शशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का बोझ क्रिकेट पर नहीं डाला जाना चाहिए। उनके मुताबिक, कुछ क्षेत्रों को एक-दूसरे से अलग रखना ज़रूरी है ताकि खेल अपनी जगह बना रहे।
