Shivraj Patil Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार (12 दिसंबर) को सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। अपने लंबे पॉलिटिकल करियर में उन्होंने कई अहम पद संभाले। इनमें लोकसभा स्पीकर और यूनियन कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट कई बार जीती।
