Get App

Siliguri Durga Puja 2026: सिलीगुड़ी के पंडाल में मां दुर्गा ने पहने 100 किलो सोने के आभूषण, सुरक्षा में लगे 40 CCTV कैमरे

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा के 64वें आयोजन में मां दुर्गा की प्रतिमा को 100 किलो से अधिक सोने के आभूषणों से सजाया गया है। इनकी अनुमानित कीमत 120 से 140 करोड़ रुपये है। पंडाल में 40 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस समेत अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 8:35 AM
Siliguri Durga Puja 2026: सिलीगुड़ी के पंडाल में मां दुर्गा ने पहने 100 किलो सोने के आभूषण, सुरक्षा में लगे 40 CCTV कैमरे

पश्चिम बंगाल (West Bengal) : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मां दुर्गा की एक खास प्रतिमा लगातार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार मां दुर्गा को 100 किलो से अधिक सोने के आभूषणों से सजाया गया है। इस साल पूजा का 64वां आयोजन हो रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बार पंडाल की थीम ‘A Fairy Tale of Sculptures’ रखी गई है, जिसमें मूर्तिकला और कलात्मक अभिव्यक्ति को खास महत्व दिया गया है।

100 किलो से ज्यादा सोने के आभूषणों से सजी है मां दुर्गा

सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा इस साल अपनी खास सजावट के कारण चर्चा में है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा को 100 किलो से अधिक सोने के आभूषणों से सजाया गया है। सोने के इन आभूषणों के कारण प्रतिमा का आकर्षण और बढ़ गया है। पंडाल में आने वाले श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ उनकी तस्वीरें भी खींच रहे हैं। पंडाल को इस तरह तैयार किया गया है कि मूर्तिकला की खूबसूरती और कलाकारों की रचनात्मकता को दिखाया जा सके। हालांकि, मां दुर्गा के सोने के आभूषण इस साल के आयोजन का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।

120 से 140 करोड़ रुपये है आभूषणों की कीमत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें