Today Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी की है और 11 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिक हिमपात और 10 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी की है।
