Get App

Sonia Gandhi Joins X: 'वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं हमेशा रहना चाहूंगी...', अपने पहले ट्वीट में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को किया याद

Sonia Gandhi Joins X: गुरुवार को सोनिया गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ीं और अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब (संस्मरण) ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक दिखाई थी। अब उन्होंने एक्स पर भी डेब्यू कर लिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 1:14 PM
Sonia Gandhi Joins X: 'वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं हमेशा रहना चाहूंगी...', अपने पहले ट्वीट में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को किया याद
राजीव गांधी के बारे में अपने पहले इंप्रेशन का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उनका सौम्य स्वभाव उन्हें बहुत अच्छा लगा।

Sonia Gandhi Joins X: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने X (ट्विटर) पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में आने वाली ऑटो बायोग्राफी 'बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के बारे में जानकारी दी। एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया।

उन्होंने बताया कि कैसे वे इंग्लैंड में एक ग्रीक रेस्तरां में मिले थे, जब वे दोनों छात्र थे। इंग्लैंड में इटैलियन खाने की अपनी तलाश को याद करते हुए सोनिया गांधी ने बताया कि उन्हें एक ऐसा ग्रीक रेस्तरां मिला जहां अक्सर यूरोपीय और भारतीय छात्र आते थे। वहीं उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। उन्होंने कहा- “और फिर हमें यह जगह मिल गई। यह एक ग्रीक रेस्तरां था, जहां कई छात्र खासकर यूरोपीय छात्र और साथ ही भारतीय छात्र भी खाना खाने आते थे। जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मुझे तुरंत ही महसूस हो गया कि वे ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ रहना मुझे बहुत अच्छा लगेगा। जाहिर है उन्हें भी ऐसा ही लगा।

उन्होंने बताया कि एक कॉमन दोस्त ने उन्हें मिलवाया था, जिसके बाद वे दोस्त बन गए और साथ मिलकर पार्टियों में जाने लगे और अलग-अलग जगहों पर घूमने लगे। सोनिया गांधी ने पोस्ट में बताया कि मुझे याद है जब मैं उनसे पहली बार मिली तो एक कॉमन दोस्त ने हमारा परिचय कराया था। फिर हम दोस्त बन गए। हम दोस्तों के साथ पार्टियों में जाते थे, घूमने-फिरने जाते थे... एक बार हम वैलेंटाइन पार्टी में भी गए थे, जहां बहुत सारे छात्र थे।

राजीव गांधी के बारे में अपने पहले इंप्रेशन का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उनका सौम्य स्वभाव उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने लिखा- वे देखने में बहुत ही सौम्य इंसान थे। वे बहुत हैंडसम भी थे। लेकिन उनका वह सौम्य स्वभाव साफ झलकता था। इसी बात ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। इसलिए उनसे पहली बार मिलने का वह पल मैं कभी नहीं भूल सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें