Sonia Gandhi Instagram Debut: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक पेज शुरू किया। उन्होंने Instagram पर फर्स्ट पोस्ट के जरिए अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey Of Love)' की पहली झलक शेयर की। सोनिया गांधी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।
इंस्टाग्राम पेज की शुरुआत के साथ की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के आधिकारिक पेज के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को फॉलो किया। उन्होंने अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में पुस्तक की पहली झलक साझा करते हुए कहा कि वह इस खास पल को सभी के साथ साझा करके बेहद आभारी हैं।
पहले पोस्ट में क्या लिखा?
सोनिया गांधी ने अपने डेब्यू पोस्ट में लिखा, "सभी को नमस्कार। ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक आप सभी के साथ शेयर करते हुए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं।" किताब के विषय का उल्लेख करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह प्रेम, कर्तव्य और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी किताब पाठकों के साथ शेयर करने को लेकर उत्सुक हैं।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की इस किताब में उनके व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों और जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं की झलक मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी के सोशल मीडिया पर कदम रखने का स्वागत किया और उनकी पुस्तक का भी उल्लेख किया।
10 नवंबर को किताब का होगा विमोचन
सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सोनिया गांधी की लंबे समय से प्रतीक्षित इस किताब का 10 नवंबर को विमोचन होगा। वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि पूरी दुनिया सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत में इसके प्रकाशन की जिम्मेदारी HarperCollins India के पास है।
1965 में कैंब्रिज से शुरू हुई प्रेम कहानी
इंदिरा गांधी से लेकर राजीव तक, गांधी परिवार के बड़े दुखों का जिक्र
सोनिया गांधी के जीवन में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने उनके निजी जीवन के साथ-साथ भारतीय राजनीति को भी प्रभावित किया। उनकी किताब में इन त्रासदियों और उनके प्रभावों पर भी चर्चा की गई है।