Sonia Gandhi Instagram Debut: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक पेज शुरू किया। उन्होंने Instagram पर फर्स्ट पोस्ट के जरिए अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey Of Love)' की पहली झलक शेयर की। सोनिया गांधी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।
