SP-Congress Alliance Dispute: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ता दिख रही है। गठबंधन को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस की 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रतापगढ़ से लोकसभा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी ताकत और संगठनात्मक स्थिति के हिसाब से सीटों की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को 50 सीट देना भी बड़ी बात होगी।
