Get App

Special Train: दिवाली-छठ के बाद मुंबई लौटने वालों को रेलवे की बड़ी सौगात! गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल्स

Special Train: दीवाली और छठ के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे गोरखपुर और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह 11 और 18 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। जबकि मुंबई से वापसी की सेवा 13 और 20 नवंबर को उपलब्ध होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 1:12 PM
Special Train: दिवाली-छठ के बाद मुंबई लौटने वालों को रेलवे की बड़ी सौगात! गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल्स
Special Train: यूपी से मुंबई और आसपास के शहरों में वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है

Special Train: दीपावली और छठ पूजा का त्योहार समाप्त होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के शहरों में वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए इंडियन रेलवे ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 05097/05098 के तहत इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी। जबकि मुंबई से गोरखपुर के लिए वापसी 13 और 20 नवंबर को होगी।

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05097 (गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल) गोरखपुर से 11 और 18 नवंबर को रात 8:55 बजे रवाना होगी। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। गोरखपुर से मुंबई तक का सफर करीब 36 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई पहुंचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें