दिवाली-छठ पर नहीं होगी टिकट की मारामारी से राहत देने के लिए उत्तर रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

दिवाली और छठ पर पैसेंजर की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूट पर कुल 332 ट्रिप लगाएगी। वाराणसी, जम्मू, कटरा, बिहार, हरिद्वार और प्रयागराज जाने वाले पैसेंजर को इन ट्रेनों से ज्यादा फैसिलिटी मिलेगी।

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 12:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर घर जाने वाले पैसेंजर के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। उत्तर रेलवे अलग-अलग रूट पर 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने वाला है। जिससे दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले पैसेंजर को सफर में आसानी हो सकती है।

वाराणसी-जम्मू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

वाराणसी-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन (04610/04609) वीकली चलेगी। जम्मू तवी से यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और वाराणसी से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। रास्ते में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लखनऊ और सुल्तानपुर के साथ ही कई स्टेशनों पर इसका हाल्ट भी होगा। श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन (04604/04603) के 18 ट्रिप लेकर चलेगी। यह कटरा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर और वाराणसी से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाली है।


नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी स्पेशल ट्रेन (04081/04082) चलेगी। इसकी 28 ट्रिप होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 12 से 25 अक्टूबर और कटरा से 13 से 26 अक्टूबर तक रोज चलने वाली है।

बिहार और पूर्वी भारत के लिए भी ट्रेनें

बिहार और पूर्वी भारत जाने वाले पैसेंजर के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (04098/04097) की सबसे ज्यादा 104 ट्रिप होगी। इसके अलावा श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के 14, मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के 16 और न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन 18 ट्रिप लगाएगी।

हरिद्वार और प्रयागराज के लिए भी ट्रेनें

उत्तर रेलवे ने हरिद्वार और प्रयागराज रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (01703/01704) के 10 फेरे होंगे। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।

इसके साथ ही जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन (01707/01708) भी 10 ट्रिप लगाएगी। वहीं प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन (04183/04184) के 14 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।