Sports Ministry Internships: खेल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को इंटर्नशिप कराएगा खेल मंत्रालय, जानें आवेदन का नियम और तरीका

Sports Ministry Internships: खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने खेलों में युवाओं की रुचि को बढ़ावा देने और खेल प्रबंधन में करियर के मौके देने के लिए इंटर्नशिप शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए स्नातक और परास्नातक उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। इंटर्नशिप के बारे जानने के लिए पढ़ें

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
युवाओं को खेल मंत्रालय और उससे जुड़े स्वायत्त संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।

Sports Ministry Internships: युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने देश में खेल के प्रति युवाओं को आकर्षित करने और खेल प्रबंधन से उन्हें जोड़ने के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की है। सरकार इसके जरिए युवा प्रतिभाओं को खेल इकोसिस्टम से जोड़ कर देश को खेल महाशक्ति के रूप में खड़ा करना चाहती है। यह एक ऐसा मंच होगा जो बड़े पैमाने पर खेल से जुड़ी युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह पहल युवाओं को भारत की खेल यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा, "भारत के खेल इकोसिस्टम के बदलाव के लिए कुशल पेशेवरों और युवा प्रतिभाओं द्वारा समर्थित मजबूत संस्थागत समर्थन की जरूरत है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के जरिए, हम अपने युवाओं के लिए खेल प्रशासन और प्रबंधन के दरवाजे खोल रहे हैं, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकें और खेलों के जरिए राष्ट्र निर्माण में लंबे समय तक प्रभाव डाल सकें।"

यह प्रोग्राम युवाओं की भागीदारी, डिजिटल दक्षता, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना चाहता है। साथ ही ऐसे प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की एक टीम बनाना चाहता है जो पॉलिसी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मीडिया आउटरीच, कानूनी ढांचे, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में योगदान दे सकें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल नीति और खेलो भारत नीति 2025 के उद्देश्यों के साथ जुड़ा हुआ है, जिसमें युवा सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण और खेल प्रशासन के व्यवसायीकरण पर जोर दिया गया है।

यहां होगी इंटर्नशिप

इस पॉलिसी के तहत, खेल मंत्रालय और उससे जुड़े स्वायत्त संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इनमें शामिल हैं :

  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA)
  • राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL)


प्रमुख खेल योजनाओं का अनुभव

इंटर्न को सीधे खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) और टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप (TAGG) जैसे प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्हें एसएआई स्टेडियम, रीजनल सेंटर (RCs) और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOEs) में ऑन-ग्राउंड अनुभव भी मिलेगा।

फंक्शनल डोमेन की विस्तृत श्रृंखला

इंटर्नशिप 20 से ज्यादा फंक्शनल डोमेन में होगी। इंटर्न डोमेन विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्ट्रक्चर्ड ऑनबोर्डिंग, मेंटरशिप और पॉलिसी बनाने और लागू करने का रियल-टाइम अनुभव मिलेगा। ये डोमेन हैं

  • खेल प्रबंधन और प्रशासन
  • खेल विज्ञान और अनुसंधान
  • इवेंट संचालन
  • मीडिया और संचार
  • कानूनी मामले
  • आईटी सिस्टम और डेटा विश्लेषण
  • अंतर्राष्ट्रीय खेल शासन
  • एंटी-डोपिंग शिक्षा और अनुपालन
  • खेल विज्ञान अनुसंधान, प्रयोगशाला परीक्षण, डेटा एनालिटिक्स और वैज्ञानिक एथलीट सहायता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • NADA के साथ इंटर्न एंटी-डोपिंग जागरूकता, कानूनी अनुपालन और केस मैनेजमेंट में सहायता करेंगे, जबकि NDTL में इंटर्न को सैंपल विश्लेषण और अनुसंधान सहित उन्नत प्रयोगशाला-आधारित एंटी-डोपिंग प्रक्रियाओं का अनुभव मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप सेउन स्नातक (Graduates) और स्नातकोत्तर (Post-graduates) छात्रों के लिए है, जो स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, शारीरिक शिक्षा या सार्वजनिक नीति जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं।

चयन प्रक्रिया

आवेदन की स्क्रीनिंग

सभी आवेदनों की समीक्षा पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, उद्देश्य विवरण और आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को सत्यापित करने के लिए की जाएगी।

योग्यता-आधारित चयन

उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ योग्यता प्रणाली के आधार पर रैंक किया जाएगा, जिसमें कक्षा 10, कक्षा 12 और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों को उचित वेटेज दिया जाएगा, जैसा लागू हो। अंतिम चयन मानदंड संबंधित संगठनों के सक्षम प्राधिकारी द्वारा एमवाईएएस द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे।

साल में दो बार कर सकेंगे आवेदन

खेल मंत्रालय की इंटर्नशिप योजना के तहत हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जांगे। एक सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, जो पारदर्शिता, समावेशिता और योग्यता-आधारित चयन सुनिश्चित करेगा।

452 इंटर्नशिप और 20000 रुपये मासिक स्टाइपेंड

इसके अंतर्गत एमवाईएएस और उससे जुड़े प्रमुख संस्थानों में हर साल 452 इंटर्नशिप ऑफर की जाएंगी। चुने गए उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, और यह प्रोग्राम कुल 5.30 करोड़ रुपये के सालाना बजट के साथ सपोर्टेड है।

Bihar Board 12th Political Science Model Paper 2026: मॉडल पेपर से समझिए कैसा होगा पोलिटिकल साइंस का पेपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।