Get App

दिल्ली-गुवाहाटी सफर में बड़ा बदलाव! क्या आपके शहर में भी रुकेगी यह बुलेट ट्रेन?

नॉर्थ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से दिल्ली से असम तक का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा। इस रूट पर पैसेंजर आठ घंटे से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। फिलहाल इसके स्टेशनों और ट्रेन के रूट को फाइनल करने की तैयारी चल रही है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 11:53 AM
दिल्ली-गुवाहाटी सफर में बड़ा बदलाव! क्या आपके शहर में भी रुकेगी यह बुलेट ट्रेन?

देश में बुलेट ट्रेन का नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में एक नया नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है। यह दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के कई बड़े शहरों से जोड़ेगा। इस रूट पर दिल्ली से आगरा पहुंचने में सिर्फ 59 मिनट लगेंगे। वहीं, दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे से भी कम समय में पूरा करने की योजना है।

करीब 1,500 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को पहले सिलीगुड़ी तक बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे गुवाहाटी तक बढ़ाने का फैसला किया गया। इस रूट पर कुल 10 शहरों में स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। इनमें दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी शामिल हैं। इससे इन शहरों के बीच आने-जाने में पैसेंजर का काफी समय बच सकता है।

दिल्ली से किन शहरों तक कितनी देर में पहुंचेंगे?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि इस रूट पर अलग-अलग शहरों तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है। इसके मुताबिक:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें