संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 1 अक्टूबर 2026 को भारत के पहले लोक सेवा आयोग के तौर पर स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस संस्थान का सफर 1926 में शुरू हुआ था। यह एक सलाहकार संस्थान थी, जिसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति लंदन में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट द्वारा की जाती थी। आज, यूपीएससी एक संवैधानिक संस्था है जो परीक्षाएं आयोजित करती है, स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए भर्ती करती है और सरकार को भर्ती, प्रमोशन और डिसिप्लिनरी मामलों पर सलाह देती है। इसका एक सदी लंबा विकास भारत की लोक सेवा व्यवस्था में बड़े बदलाव को दिखाता है।
