Child bites Cobra : खतरनाक कोबरा सांप को खिलौना समझ एक साल के बच्चे ने चबा डाला फिर हुआ ये चमत्कार

Bihar News:अस्पताल अधीक्षक ने बताया, "बच्चे को कल गांव के पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हमारे अस्पताल रेफर किया गया था। उसने ज़िंदा सांप को चबाने के तुरंत बाद होश खो दिया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लेकर आए

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 12:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

बारिश के मौसम में सांप का खतरा बहुत होता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में सांपों के निकलने और काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप के काटने और सही समय पर इलाज ना मिल पाने के कारण कई लोगों की मौत तक हो जाती है। पर क्या आपने कभी ये सुना है कि कभी किसी बच्चे के काटने से सांप की मौत हो जाए। बिहार से एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

हैरान करने वाली खबर

बिहार के एक दूरदराज़ गांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के बच्चे ने ज़िंदा सांप को काट लिया, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना पश्चिम चंपारण जिले के मोहच्छी बनकटवा गांव की है। परिवार के लोग बच्चे गोविंद कुमार को तुरंत बेतिया शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के अधीक्षक दुवकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चा ज़िंदा साँप को चबाने के बाद बेहोश हो गया थापहले उसे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर उसे बड़े अस्पताल में लाया गया

सांप को बच्चे ने चबाया

अस्पताल अधीक्षक ने बताया, "बच्चे को कल गांव के पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हमारे अस्पताल रेफर किया गया था। उसने ज़िंदा सांप को चबाने के तुरंत बाद होश खो दिया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लेकर आए।"


शरीर में नहीं मिला जहर 

उन्होंने आगे बताया, "परिवार वालों का कहना है कि बच्चा घर पर खेलते-खेलते किसी तरह साँप को पकड़ लाया। उसकी दादी ने जब उसे देखा, तब तक वह साँप को काट चुका था। दादी कुछ कर पातीं, उससे पहले ही बच्चा बेहोश हो गया। जमीन पर कोबरा मरा हुआ पड़ा था और बच्चा भी बेसुध था।" अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर बच्चे की निगरानी कर रहे हैं। अगर उसके शरीर में ज़हर के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।

ऐसी ही एक घटना पिछले साल भी सामने आई थी, जब गया जिले के जमुहार गांव में एक साल के बच्चे ने साँप को काट लिया था। वह अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी उसे एक साँप दिखाई दिया और उसने उसे काट लिया। साँप की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह थी कि बच्चा सुरक्षित था और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। यह देखकर परिवार वाले और डॉक्टर दोनों ही चकित रह गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।