Earthquake In Leh Ladakh: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और आसपास के इलाकों में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लेह क्षेत्र में जमीन के काफी नीचे था, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
