सोशल मीडिया पोस्ट पर मर्डर... लड़की के बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, छात्र को किडनैप कर किया कत्ल

सनी सुबह करीब 10 बजे घर से मैथ्स की कोचिंग क्लास के लिए निकला था। वह अपने एक दोस्त के साथ केजी रोड स्थित कोचिंग जा रहा था। बाद में, करीब 11.06 बजे, उसने अपने भाई को फोन किया और बताया कि कुछ युवकों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया है और उसे गरहनी की तरफ ले जा रहे हैं, और आरोप लगाया कि वे उसे मारने की साजिश रच रहे हैं

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम पर हुए झगड़े के बाद 18 साल के इंटरमीडिएट के छात्र का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई, जब छात्र कोचिंग क्लास जा रहा था। परिवार का आरोप है कि एक लड़की के कहने पर उसके बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने इस हत्या को अंजाम दिया। यह घटना आरा के केजी रोड इलाके में हुई। मृत छात्र की पहचान सनी कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा था।

सनी सुबह करीब 10 बजे घर से मैथ्स की कोचिंग क्लास के लिए निकला था। वह अपने एक दोस्त के साथ केजी रोड स्थित कोचिंग जा रहा था।  बाद में, करीब 11.06 बजे, उसने अपने भाई को फोन किया और बताया कि कुछ युवकों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया है और उसे गरहनी की तरफ ले जा रहे हैं, और आरोप लगाया कि वे उसे मारने की साजिश रच रहे हैं।

पहले युवक को किया गया किडनैप 


परिवार वालों के मुताबिक, उसी दिन सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर सनी ने अपने चचेरे भाई को फोन किया और बताया कि वह कुछ लोगों के साथ है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में पता चला कि उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई है।

ढूंढते रह गए परिवार के लोग

इसके कुछ ही देर बाद सनी का मोबाइल फोन बंद हो गया। यह कॉल मिलने के बाद परिवार घबरा गया और तुरंत नवादा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर हुए झगड़े के बाद इस हत्या की योजना बनाई गई थी।

एक पोस्ट के कारण हुई हत्या 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हुए विवाद के चलते एक लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने सनी का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सनी पर हमला किया और गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। नवादा थाने के एसएचओ बिपिन बिहारी ने बताया कि केस की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है, उसका पूरा क्रम जल्द ही साफ हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।