बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम पर हुए झगड़े के बाद 18 साल के इंटरमीडिएट के छात्र का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई, जब छात्र कोचिंग क्लास जा रहा था। परिवार का आरोप है कि एक लड़की के कहने पर उसके बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने इस हत्या को अंजाम दिया। यह घटना आरा के केजी रोड इलाके में हुई। मृत छात्र की पहचान सनी कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा था।
